रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू और कश्मीर की टीम पहला खिताब जीतने के करीब
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू और कश्मीर की टीम पहला खिताब जीतने के करीब

रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू और कश्मीर की टीम पहला खिताब जीतने के करीब
दिल्ली,स्पोर्ट्स डेस्क,
रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू और कश्मीर की टीम पहला खिताब जीतने के करीब आ चुकी है. आकिब नबी ने टीम के लिए एक बार फिर घातक बॉलिंग की. क्वार्टर फाइनल में 12 और सेमीफाइनल में 9 विकेट लेने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने फाइनल की पहली पारी में कर्नाटक के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसकी वजह से जम्मू कश्मीर की टीम पहली पारी में अहम बढ़त बनाने में सफल रही.
रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन 29 साल के आकिब नबी ने केएल राहुल और करुण नायर के अलावा स्मरण रविचंद्रन को आउट किया था. चौथे दिन उन्होंने कर्नाटक के लिए शतक लगा चुके मयंक अग्रवाल को आउट किया. इसके बाद शिखर शेट्टी को एलबीडब्ल्यू करके अपने 5 विकेट पूरे किए. उन्होंने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 शिकार किए. अपने 41 मैच की फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 16वीं बार 5 विकेट हॉल लिया है.
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

नीट पेपर लीक: फास्ट ट्रैक कोर्ट में जरूरी दस्तावेज नहीं दे सकी CBI, अब तीन अगस्त को होगी अगली सुनवाई

रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज

'खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें', रिपोर्ट में दावा; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

ब्लैक सी में भारतीय की मौत के बाद अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

