रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब तथा दंगल कमेटी, रामकोट की ओर से शोक संदेश
रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब तथा दंगल कमेटी, रामकोट की ओर से शोक संदेश*

रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब तथा दंगल कमेटी, रामकोट की ओर से शोक संदेश
*रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब तथा दंगल कमेटी, रामकोट की ओर से शोक संदेश*
अत्यंत शोक एवं भारी मन से हम रामलीला एवं दंगल कमेटी, रामकोट की ओर से श्री राजीव खजुरिया, श्री प्रदीप खजुरिया एवं श्री सुमन खजुरिया को अपनी पूज्य माता जी श्रीमती स्वर्णा देवी जी के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
माता जी का हमारे साथ आत्मीय संबंध था। रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब, रामकोट ने श्रीमती स्वर्णा देवी जी को “सर्वश्रेष्ठ दर्शक” के सम्मान से भी नवाज़ा था, क्योंकि उन्होंने कभी भी रामलीला का एक भी मंचन नहीं छोड़ा। दर्शक दीर्घा में सबसे आगे बैठकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाना उनकी पहचान थी।
यह माता जी के ही संस्कार और मार्गदर्शन का परिणाम है कि राजीव एवं प्रदीप खजुरिया विगत लगभग 20 वर्षों से निरंतर रामलीला मंच पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और भ्राता लक्ष्मण की भूमिका निभाकर रामकोट की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए हैं। उनकी भक्ति, अनुशासन और समर्पण में माता जी की प्रेरणा स्पष्ट झलकती है।
श्रीमती स्वर्णा देवी जी के पति श्री जगदीश चंदर खजुरिया जी स्वयं एक समर्पित समाजसेवी हैं। वर्ष 1985-86 में हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी और क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष किया था। पूरा खजुरिया परिवार समाज सेवा और संस्कृति के प्रति समर्पित रहा है।
माता जी का जाना केवल एक परिवार की क्षति नहीं, बल्कि रामकोट की रामलीला परंपरा और सामाजिक जीवन के लिए अपूर्णीय क्षति है। दर्शक दीर्घा में उनकी उपस्थिति का स्थान सदैव खाली रहेगा।
रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब तथा दंगल कमेटी, रामकोट ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त खजुरिया परिवार को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
*निवेदक*
प्रधान एवं समस्त सदस्य
रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब
दंगल कमेटी, रामकोट
टैग्स:
शेयर करें
संबंधित खबरें

गोसवामी गुरु नाभा दास जी का भव्य कार्यक्रम आयोजित

साहिब बंदगी के सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज के 77वें अवतरण दिवस पर 18 अप्रैल को राँजड़ी, जम्मू में साहिब जी ने दूर-दूर से दर्शन को आए श्रद्धालु

Dr Manohar flags rising unemployment, corruption; raises key public issues at Billawar Meet

भारतीय जनता पार्टी ट्रांसपोर्ट प्रकोष्ठ के सह संयोजक स. कमलप्रीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

